सीतापुर। प्रदेश-व्यापी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत बीएलओ द्वारा घर-घर वितरित किए जा रहे गणना प्रपत्रों को भरकर 4 दिसंबर तक वापस करना अनिवार्य है। प्रपत्र में मतदाता की मूल जानकारी जैसे नाम, EPIC संख्या, भाग संख्या, क्रम संख्या और विधानसभा क्षेत्र का नाम पहले से अंकित होगा।
मतदाताओं को इसमें जन्मतिथि, आधार संख्या, मोबाइल नंबर, माता-पिता, पति या पत्नी का नाम और उनके EPIC नंबर भरने होंगे। खंड विकास अधिकारी सकरन श्रीश कुमार गुप्ता ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर संशोधन, नया पंजीकरण या विवरण की पुष्टि अनिवार्य रूप से कराएं, ताकि कोई भी मतदाता आगामी चुनाव में मताधिकार से वंचित न रहे।
अधिक जानकारी के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जिला निर्वाचन कार्यालय सीतापुर, अपने बीएलओ या टोल फ्री नंबर 1950 तथा 05862-242333 व 9454418071 पर संपर्क किया जा सकता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments