आज दिनांक 14 नवम्बर, 2025 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित नन्द बाबा दुग्ध मिशन योजना के अन्तर्गत नन्दनी कृषक समृद्धि योजना एवं मिनी नन्दनी कृषक योजना हेतु लाभार्थियों के चयन की कार्यवाही ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी महोदया की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई।
कार्यवाही की वीडियोग्राफी कराई गई तथा चयन प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ आवेदकों की उपस्थिति में सम्पन्न की गई।
मिनी नन्दनी कृषक योजना के अंतर्गत कुल 15 आवेदनों में से 08 लाभार्थियों का चयन किया गया।
इसी प्रकार नन्दनी कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत प्राप्त 04 आवेदनों में से 02 लाभार्थियों का चयन हुआ।
कार्यवाही के दौरान सदस्य के रूप में
साथ ही उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (मुख्यालय) द्वारा चयन कार्यवाही में पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments