पीड़ित युवक शादाब ने बताया कि आरोपी ने पहले एक गोली चलाई जो लक्ष्य पर नहीं लगी। इसके बाद उसने दूसरी बार गोली चलाई, तब उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पारा पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और घटनास्थल से आरोपी द्वारा छोड़ी गई मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में गौतस्करी के मामले में बुद्धेश्वर थाना क्षेत्र से जेल जा चुका है और हाल ही में जेल से रिहा होकर बाहर आया था।
पुलिस ने पीड़ित शादाब की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। पारा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है तथा जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। हाल में यह दूसरी बड़ी घटना है जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
📰 “पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, आरोपी की तलाश जारी”
— थाना पारा, लखनऊ
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments