पंचायत सहायकों के चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

 

ब्यूरो चीफ तशरीफ़ अली मेरठ ✍️
समाचार — मेरठ।

उपनिदेशक (पंचायत) मेरठ मंडल के मार्गदर्शन में 25 अक्टूबर 2025 से 28 नवंबर 2025 तक जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर (डीपीआरसी), मेरठ में जनपद बागपत के विकासखंड—छपरौली, खेकड़ा एवं पिलाना—के पंचायत सहायक/अकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटरों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को निम्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई—

  • ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायत गठन की प्रक्रिया
  • बैठकों का कोरम एवं 6 स्थाई समितियों के कार्य
  • एलएसडीजी (सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण)
  • पंचायत प्रगति सूचकांक एवं राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार
  • ग्राम सचिवालय एवं सीएससी संचालन
  • सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम
  • केंद्रीय एवं राज्य वित्त आयोग की जानकारियाँ
  • मातृभूमि योजना, जीपीडीपी, ई-ग्राम स्वराज
  • पंचायत कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार
  • बहुउद्देशीय पंचायत भवन
  • स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2, ठोस एवं द्रव्य अपशिष्ट प्रबंधन, ODF प्लस मानक
  • कंप्यूटर उपकरणों की जानकारी, सिस्टम ऑन-ऑफ प्रक्रिया
  • एमएस ऑफिस—वर्ड, एक्सेल, पावरपॉइंट
  • ईमेल अकाउंट निर्माण एवं संचालन
  • विभागीय पोर्टल्स एवं वेबसाइटों का उपयोग

प्रशिक्षण में जुल्फिकार, रेनू गौतम, निक्की सिंह, निशा एवं पुष्पेंद्र सिंह शाक्य (राज्य सलाहकार, NIRD हैदराबाद) सहित विभिन्न विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने सहभागिता निभाई।

पूरे प्रशिक्षण सत्रों की निगरानी एवं समन्वय में वरिष्ठ फैकल्टी/सह प्रबंधक, डीपीआरसी मेरठ, चरन जीत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होने पर प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।

Previous Post Next Post