शाहजहाँपुर, 18 नवंबर 2025।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को वीसी कक्ष में जनपद के विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन (Rationalisation) के प्रस्तावों पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों को अवगत कराया कि वे मतदेय स्थलों से संबंधित अपने सुझाव, आपत्ति या परिवर्तन के प्रस्ताव 19 नवंबर 2025 की सायं तक जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाताओं को बेहतर सुविधा और सुगम मतदान अनुभव दिलाने के लिए 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों का सम्भाजन किया जाएगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि—
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments