शाहजहांपुर, 27 नवंबर।
पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर ने गुरुवार को नगर क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना कोतवाली, थाना सदर बाजार और महिला थाना की पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त किया।
गश्त के दौरान अधिकारियों ने मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और जनसुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को अधिक सतर्कता, तेजी और विनम्रता के साथ जनता से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी नगर ने आमजन से बात करते हुए अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस की सक्रिय उपस्थिति से क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments