शाहजहांपुर, 26 नवंबर।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में नगर क्षेत्र में पुनरीक्षण कार्य में लगाए गए जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में गणना प्रपत्रों की प्राप्ति और डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र राघवेंद्र की फॉर्म संग्रह व डिजिटाइजेशन प्रगति असंतोषजनक मिलने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई और उनका स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही निर्देश दिया कि उनके अधीनस्थ सभी अवर अभियंताओं से भी स्पष्टीकरण लिया जाए।
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी 30 नवंबर तक शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र प्राप्त कर डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुपरवाइजर व बीएलओ के साथ नियमित बैठक कर कार्य की प्रगति सुनिश्चित करें। प्रत्येक अधिकारी प्रतिदिन 1200 से 1500 गणना प्रपत्र और प्रत्येक बीएलओ प्रतिदिन 100 फॉर्म डिजिटाइजेशन करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के दौरान बिना अनुमति के किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
बैठक में नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहॉपुर
0 Comments