दिनांक – 12 नवम्बर, 2025 | जनपद – शाहजहाँपुर
शाहजहाँपुर। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में आज क्षेत्राधिकारी नगर महोदय द्वारा थाना रामचन्द्र मिशन का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय ने थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का गहन अवलोकन किया। इसके साथ ही CCTNS कक्ष, थाना परिसर, मैस, बैरक, महिला हेल्प डेस्क/महिला सुरक्षा केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क, शस्त्रागार तथा थाने में मुकदमों में दाखिल वाहनों की स्थिति का भी विस्तृत निरीक्षण किया गया।
क्षेत्राधिकारी नगर महोदय ने निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, अनुशासन, अभिलेख संधारण एवं कार्यालय व्यवस्था पर विशेष बल देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
उन्होंने विवेचकों के साथ बैठक कर विवेचनाओं, IGRS प्रकरणों एवं प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
निरीक्षण के अंत में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय ने समस्त थाना स्टाफ को सतर्कता, अनुशासन एवं व्यवहारिक शालीनता बनाए रखने के निर्देश देते हुए बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने का संदेश दिया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments