थाना रोजा पुलिस द्वारा ऑपरेशन तलाश के तहत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। रात्रिकालीन कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा अपराधी तत्वों की गहन जांच कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया।
इस अभियान में क्षेत्राधिकारी सदर श्री प्रियंक जैन स्वयं मौजूद रहे और पूरे ऑपरेशन की निगरानी करते रहे। उनके साथ प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार एवं थाना रोजा का पूरा पुलिस स्टाफ सक्रिय रूप से शामिल रहा।
पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण एवं जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे, ताकि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments