शाहजहाँपुर, 27 नवम्बर।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में आज पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई का आयोजन किया गया। कुल 18 पत्रावलियों पर कार्यवाही की गई, जिनमें से 03 दंपतियों को आपसी सहमति से सुलह के बाद सकुशल विदा किया गया।
पहले मामले में थाना सिंधौली क्षेत्र के एक दंपति के बीच घरेलू विवाद था, जिसमें पत्नी ने पति पर मारपीट और आर्थिक उपेक्षा के आरोप लगाए थे। परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई गई और आपसी समझौते के बाद वे साथ रहने को राजी हुए।
दूसरे मामले में थाना खुदागंज क्षेत्र के दंपति के बीच विवाद हुआ था। पत्नी ने बताया कि पति व ससुराल पक्ष द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा था। परामर्श के बाद दोनों पक्षों ने मतभेद दूर कर एक-दूसरे के साथ रहने का निर्णय लिया।
तीसरे मामले में थाना तिलहर क्षेत्र के दंपति के बीच मनमुटाव था। पति ने बताया कि उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। दोनों पक्षों की वार्ता के बाद आपसी सहमति से समझौता हुआ और दंपति को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
इस अवसर पर परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी महिला उप निरीक्षक मधु यादव, महिला आरक्षी मोनिका एवं महिला आरक्षी पिंकी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments