शाहजहांपुर, 27 नवंबर।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR-2026) से संबंधित (ASD) वोटर्स के विषय पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने मृतक 47,477, अनुपस्थित 14,902, डुप्लीकेट 14,666, स्थायी रूप से स्थानांतरित 60,734 तथा अन्य 1,077—कुल मिलाकर 1,38,856 ASD वोटर्स की सूची उपलब्ध कराई। जिलाधिकारी ने अपेक्षा की कि राजनीतिक दल अपने BLA के माध्यम से सूची का सत्यापन कर लें, ताकि गलत नामों को मतदाता सूची से हटाया जा सके। उन्होंने निर्देश दिया कि 30 नवंबर तक सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि बीएलओ द्वारा वितरित किए गए सभी फार्म प्राथमिकता के आधार पर भरकर जमा किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति फॉर्म जमा नहीं करेगा, उसका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जा सकेगा, इसलिए फॉर्म भरना अनिवार्य है।
जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा SIR प्रक्रिया के माध्यम से विधानसभा निर्वाचक नामावली को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments