शाहजहाँपुर, 12 नवम्बर 2025।
शहर में शान्ति व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक , शाहजहाँपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के साथ थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गई।
गश्त के दौरान थाना सदर बाजार, महिला थाना पुलिस बल, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।
महोदय द्वारा मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।
👉 इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश:
1️⃣ थाना क्षेत्र में नियमित रूप से पैदल गश्त एवं रात्रिकालीन पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए।
2️⃣ संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं पर सतर्क दृष्टि रखी जाए।
3️⃣ बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए ताकि आमजन को असुविधा न हो।
4️⃣ त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु बीट स्तर पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाए।
गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया, उन्हें सतर्क एवं सहयोगी बने रहने के लिए प्रेरित किया, साथ ही किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर तत्काल सूचना देने की अपील की।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments