स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
दिनांक: 18 नवम्बर 2025
आज दिनांक 18.11.2025 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पुवायां द्वारा थाना सिंधौली का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी महोदय ने थाना स्तर पर रखे जाने वाले सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों—जैसे अपराध रजिस्टर, विवेचना अभिलेख एवं अन्य रिकॉर्ड—का गहन अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने CCTNS कक्ष, थाना परिसर, मैस, बैरक, महिला हेल्प डेस्क/महिला सुरक्षा केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क, शस्त्रागार तथा मुकदमों में दाखिल वाहनों की भी विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अनुशासन, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा कार्यालय व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। क्षेत्राधिकारी पुवायां द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि कार्यप्रणाली और अधिक सुचारू एवं प्रभावी हो सके।
अंत में, थाना स्टाफ को सतर्कता, अनुशासन, समयपालन तथा जनता के प्रति शालीन व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments