शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। शव की शिनाख्त और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि मामले में सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और घटना से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना देने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments