शाहजहाँपुर।
महानगर के ककरा मोहल्ले में रहने वाली नाजरीन के घर में तीन दिन पूर्व अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें घर का समस्त सामान जलकर राख हो गया। घर में खाने-पीने से लेकर रोजमर्रा की उपयोगी वस्तुएं तक कुछ भी नहीं बचा। घटना की जानकारी मिलते ही सहयोग संस्था की टीम तुरंत सक्रिय हुई और राहत सामग्री लेकर नाजरीन के घर पहुँची।
संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता व उपाध्यक्ष सरदार अमरदीप खालसा ने बताया कि किसी भी मुसीबत में फंसे व्यक्ति की सहायता करना मानवता का पहला कर्तव्य है और सहयोग संस्था इस दायित्व को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाती है।
संस्था की वरिष्ठ उपाध्यक्ष नुजहत अंजुम ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना टीम तक पहुँची, संस्था के कोर ग्रुप में तत्काल बैठक कर राहत सामग्री की व्यवस्था शुरू कर दी गई। सभी सदस्यों ने अपने-अपने स्तर पर आवश्यक सामान एकत्रित किया जिसे बाद में टीम द्वारा नाजरीन के घर पहुँचाया गया।
नाजरीन के घर सहायता सामग्री पहुंचाने वालों में संस्था के संरक्षक अनिल गुप्ता (प्रधान), शाहनवाज़ खां (एडवोकेट), डायरेक्टर शालू यादव, तराना जमाल, कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे, स्तुति गुप्ता, फरहत अंजुम, शहजादुल हक, पुनीत मनीषी, शिवम वर्मा, सरदार हरजीत सिंह, सरदार राजा सिंह समेत अन्य सहयोगी सदस्य उपस्थित रहे।
सहयोग संस्था द्वारा समय पर की गई इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments