![]() |
| अस्पताल में घायल पत्रकार से मिले हिंदुस्तान प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी। |
संवाददाता लखनऊ
लखनऊ के मानक नगर थाना क्षेत्र में सुदर्शन न्यूज़ चैनल के छायाकार (राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त) सुशील अवस्थी पर हुए जानलेवा हमले ने पत्रकार सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, उन्हें उनके आवास से धोखे से बुलाकर गाड़ी में बैठाया गया, जहां कुछ लोगों ने जान से मारने की नीयत से बुरी तरह मारा और मरणासन्न स्थिति में घर के पास छोड़कर धमकी देते हुए चले गए। जाते-जाते हमला करने वालों ने यह भी धमकी दी कि यदि दोबारा सोशल मीडिया पर उनके नेता के खिलाफ कोई टिप्पणी की गई, तो अगली बार जान से मार देंगे।
सत्ता में बैठे लोगों और उनके गुंडों को अब किसी भी आलोचना को सहन न करने की प्रवृत्ति पर भी सवाल उठ रहे हैं। हमले की गंभीरता को देखते हुए इस घटना को कई लोग पत्रकारों पर हमला और अभिव्यक्ति की आज़ादी पर खतरा बता रहे हैं। सुशील अवस्थी फिलहाल लोकबंधु अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार जारी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा के निर्देश पर आज 21 नवंबर 2025 को हिंदुस्तान प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी सुशील अवस्थी का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे।
अस्पताल पहुंचने वालों में—
शामिल रहे।
सभी पदाधिकारियों ने घायल पत्रकार से मुलाकात की, जल्द स्वस्थ होने की कामना की और उन्हें आश्वस्त किया कि संगठन उनके साथ मजबूती से खड़ा है।
पदाधिकारियों ने कहा कि इस गंभीर हमले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी कार्रवाई के तहत जल्द गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही पत्रकार सुरक्षा को लेकर ठोस और उच्च स्तरीय व्यवस्था लागू करने की मांग भी उठाई गई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments