शाहजहाँपुर।
यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा नवंबर माह में संचालित राज्यव्यापी सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता अभियान के तहत “बधिर चालकों के कान के प्रतीक चिन्ह” योजना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज दिनांक 17.11.2025 को संस्था के प्रतिनिधि मंडल ने श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर को सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
संस्था द्वारा जनपद में बधिर चालकों की सुरक्षित आवाजाही, यातायात संकेतों की जानकारी, तथा सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित अनेक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन प्रयासों से पुलिस विभाग, परिवहन विभाग और आमजन में बधिर चालकों की पहचान सरल होगी तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में भी प्रभावी सहायता मिलेगी। साथ ही, समाज में समान व्यवहार एवं संवेदनशीलता को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण संदेश भी प्रसारित होगा।
इसी क्रम में संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा पुलिस-प्रशासन से सहयोग का अनुरोध करते हुए सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।
“ पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने संस्था के सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा करते हुए आश्वासन दिया कि जनपद में बधिर चालकों के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी रूप से संचालित कराने हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।”
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments