वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना आज शाहजहाँपुर पहुंचेंगे, स्थानीय कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा; कल लौटेंगे लखनऊ


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री मा० सुरेश कुमार खन्ना का दो दिवसीय शाहजहाँपुर दौरा बुधवार से शुरू होगा। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मंत्री खन्ना आज सुबह 7:30 बजे लखनऊ से स्टाफ कार द्वारा वाया सीतापुर शाहजहाँपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मंत्री जी का शाहजहाँपुर में सुबह 10:30 बजे अतिथि गृह, गन्ना शोध परिषद पर आगमन निर्धारित है। आगमन के बाद वे जिले में प्रस्तावित स्थानीय कार्यक्रमों एवं विभिन्न स्थलों के भ्रमण में शामिल होंगे।
मंत्री खन्ना का रात्रि विश्राम शाहजहाँपुर के 6 दीवान जोगराज में होगा।

दौरे के दूसरे दिन 20 नवम्बर (गुरुवार) को, मंत्री खन्ना सुबह 8:30 बजे शाहजहाँपुर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका लखनऊ आगमन 11:15 बजे निर्धारित है।

मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।

Previous Post Next Post