शाहजहाँपुर, 29 नवम्बर 2025।
मण्डलायुक्त बरेली मण्डल बरेली श्री भूपेन्द्र एस. चौधरी ने जिलाधिकारी शाहजहाँपुर श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के साथ जनपद की सभी 06 विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्य की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक तहसील तिलहर स्थित सभागार में आयोजित की।
इस बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट श्री प्रवेंद्र कुमार, सभी उप जिलाधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विधानसभा-वार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की प्रगति संबंधी विवरण प्रस्तुत किया और अवगत कराया कि सम्पूर्ण प्रक्रिया की नियमित समीक्षा जनपद स्तर पर की जा रही है।
समीक्षा के उपरांत मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता न बरती जाए।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर गणना प्रपत्रों की प्राप्ति एवं उनका डिजिटाइजेशन संबंधित बीएलओ द्वारा समयानुसार पूर्ण कराया जाए।
मण्डलायुक्त ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) तथा SIR कार्य से जुड़े सभी कार्मिकों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में तेजी लाते हुए समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण परिणाम सुनिश्चित करें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments