स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहाँपुर।
जनपद में जारी भीषण शीतलहर एवं घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के आदेशानुसार जनपद शाहजहाँपुर के समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों में प्री-प्राइमरी एवं नर्सरी कक्षाओं के लिए 24 दिसंबर से 26 दिसंबर 2025 तक अवकाश घोषित किया गया है।
वहीं कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों का संचालन 24 दिसंबर 2025 से अग्रिम आदेशों तक प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य बच्चों को ठंड और कोहरे के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रखना है।
जिलाधिकारी ने समस्त विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि आदेश की प्रमाणिक जानकारी जनपद की आधिकारिक वेबसाइट
www.shahjahanpur.nic.in पर उपलब्ध है।
