शाहजहाँपुर।
साइबर अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर हेल्प डेस्क थाना कांट ने एक शिकायतकर्ता के साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी की शत-प्रतिशत धनराशि ₹10,000/- सफलतापूर्वक वापस कराई है। यह कार्यवाही उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों में Golden Hour की महत्ता को ध्यान में रखते हुए की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 नवंबर 2025 को ग्राम औधापुर, थाना कांट निवासी कुलदीप सिंह पुत्र जयपाल सिंह द्वारा साइबर कंप्लेंट संख्या 33111250163093 दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर गूगल पे के माध्यम से धनराशि उसके खाते से ट्रांसफर कर ली गई।
शिकायत मिलते ही साइबर हेल्प डेस्क थाना कांट की टीम ने तत्परता से मामले को संज्ञान में लिया और आवश्यक तकनीकी एवं बैंकिंग समन्वय के माध्यम से धनराशि को फ्रीज कराया। गहन छानबीन एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप शिकायतकर्ता को उसकी पूरी धनराशि वापस दिलाई गई।
इस सराहनीय कार्यवाही में निरीक्षक अपराध दिगम्बर सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर नवनीत कुमार एवं महिला कांस्टेबल शालू सोम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
जागरूक रहें, सजग रहें — साइबर अपराध से सुरक्षित रहें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments