शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव एवं नोडल अधिकारी जनपद शाहजहांपुर श्री मनीष चौहान दिनांक 29 दिसंबर 2025 को जनपद भ्रमण पर रहेंगे। भ्रमण के दौरान वह विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों के निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 9:00 बजे प्रमुख सचिव स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं जिला अस्पताल शाहजहांपुर में संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत प्रातः 9:30 बजे कृषि उत्पादन मंडी समिति, रोजा पहुंचकर धान खरीद केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
प्रातः 10:30 बजे विकास भवन सभागार में विकास, राजस्व तथा कानून एवं शांति व्यवस्था से संबंधित मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संबंधित विभागों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक एवं अद्यतन सूचनाओं के साथ उपस्थित रहें तथा निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments