Breaking News

दीनदयाल उपाध्याय गौ एवं पशु चिकित्सा मेला—ग्राम पैतापुर में 342 पशुओं का निःशुल्क उपचार


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

आज ग्राम पंचायत समापुर बरकतपुर के ग्राम पैतापुर में दीनदयाल उपाध्याय गौ एवं पशु चिकित्सा मेला का भव्य आयोजन किया गया। मेले का शुभारम्भ ग्राम प्रधान पति मानवेन्द्र सिंह द्वारा गौ-पूजन के साथ किया गया।

🔹 मेले की मुख्य उपलब्धियाँ

  • कुल 342 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण
  • सभी पशुओं का निःशुल्क उपचार व दवा वितरण
  • पशुपालकों को ठंड से बचाव, पोषण एवं रोग रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया
  • परंपरागत पूजा-अर्चना विधिवत सम्पन्न

🔹 विशेषज्ञों की सेवाएँ

माननीय मंत्री—पशु चिकित्सा विभाग के निर्देशानुसार मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में पशुओं का परीक्षण किया गया।
मेले का संचालन डॉ. अरविंद कुमार वर्मा एवं हे०एस०आई० श्री ऋषि द्वारा किया गया।

🔹 उपस्थित अधिकारी व कर्मचारी

कार्यक्रम में विभागीय टीम—
श्रीमती श्वेता पांडेय,
श्री अद्भुत कुमार,
श्री आलोक कुमार,
तथा सभी पशु मैत्री सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

मेले में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।



Post a Comment

0 Comments