शाहजहाँपुर। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शाहजहाँपुर के निर्देशन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री सर्वेश कुमार सिंह तथा यात्री/मालकर अधिकारी श्री आर.पी. गौतम द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गों पर संयुक्त रूप से सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान नियम विरुद्ध संचालित वाहनों की जांच की गई, जिसमें 6 ओवरलोड ट्रकों तथा 2 बसों के विरुद्ध चालान/बंद की कार्रवाई की गई। कार्रवाई से परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
प्रशासन द्वारा समस्त वाहन चालकों को निर्देशित किया गया है कि वे वैध प्रपत्रों के साथ एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments