शाहजहाँपुर। रोज़ा थाना क्षेत्र में सीतापुर–जमुका दोराहा पुल पर आज एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। अटसलिया की ओर से आ रहा एक तेज़ रफ्तार ट्रक गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में दौड़ता हुआ स्कूटी सवार दंपत्ति को ज़ोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया।
भीषण टक्कर में
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दंपत्ति अपनी स्कूटी से सीतापुर रोड की ओर सही दिशा में जा रहे थे। तभी सामने से तेज़ी में आ रहे ट्रक ने अचानक सीधे स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरते ही दम तोड़ बैठा।
आवाज़ सुनकर आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुँचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर रोज़ा थाना पुलिस मौके पर पहुँची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments