शाहजहाँपुर, 18 दिसंबर।
जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के नेतृत्व में थाना सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर तथा महिला थाना व थाना सदर बाजार का पुलिस बल मौजूद रहा।
पैदल गश्त के दौरान नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों, मुख्य चौराहों एवं यातायात व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने और नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि थाना क्षेत्र में नियमित पैदल गश्त एवं रात्रिकालीन पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा बाजार क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनसे शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पुलिस हेल्पलाइन पर तत्काल सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।
इस पैदल गश्त से आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है तथा पुलिस की सक्रियता के प्रति जनविश्वास और बढ़ा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments