शाहजहाँपुर, 18 दिसंबर।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में थाना सदर बाजार पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है।
थाना सदर बाजार में पंजीकृत मु0अ0सं0 711/25, धारा 69 बीएनएस में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को पीड़िता द्वारा थाना सदर बाजार पर लिखित तहरीर दी गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त शिवम पुत्र गुड्डू, निवासी मोहल्ला सराय काईयां, थाना रामचन्द्र मिशन, शाहजहाँपुर ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इंकार कर दिया।
तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में 18 दिसंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त को पुत्तू लाल चौराहा, थाना रामचन्द्र मिशन से समय लगभग 16:05 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है।
शिवम पुत्र गुड्डू, उम्र लगभग 21 वर्ष
निवासी – मोहल्ला सराय काईयां, थाना रामचन्द्र मिशन, जनपद शाहजहाँपुर
पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments