शाहजहाँपुर।
दिनांक 25 दिसंबर 2025 को जनपद शाहजहाँपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा क्षेत्राधिकारी पुवायाँ एवं थाना बण्डा पुलिस बल के साथ थाना बण्डा क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।
पैदल गश्त के दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया तथा अवैध गतिविधियों की रोकथाम, शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और पुलिस-जन सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या या सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और सुदृढ़ करना है।
शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा जनसुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments