जनपद शाहजहाँपुर की मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में आज हर्षोल्लास का वातावरण देखने को मिला, जहाँ एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता एवं नी० जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने संयुक्त रूप से हनुमत धाम द्वार एवं हनुमत धाम मार्ग का फीता काटकर लोकार्पण किया।
उद्घाटन के साथ ही सहयोग संस्था द्वारा ग्राम के सभी बुजुर्गों को कंबल वितरण कर सौहार्द व सेवा की मिसाल पेश की गई।
लोकार्पण समारोह में संबोधित करते हुए एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा—
“भटपुरा रसूलपुर वास्तव में जनपद का सर्वश्रेष्ठ गांव है। यहां की स्वच्छता, सुंदरता और विकसित गलियाँ यह महसूस कराती हैं कि मानो किसी विशेष स्थान पर घूम रहे हों।”
वहीं ब नि० जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने कहा—
“भटपुरा रसूलपुर पंचायत विभाग में जनपद का नाम रोशन कर रहा है। प्रत्येक ग्राम प्रधान को ऐसे ही विकास कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए।”
सहयोग संस्था के संस्थापक शाहनवाज ख़ान एडवोकेट ने कहा—
“आज एक ही कार्यक्रम में दो बड़े कार्य सम्पन्न हुए। हनुमत धाम का विकास और बुजुर्गों का आशीर्वाद—दोनों ही हमारे लिए सौभाग्य की बात है।”
संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने कहा—
“भटपुरा रसूलपुर हमारी जन्मभूमि है। जब गांव की प्रशंसा सुनते हैं, तो हृदय गद्गद हो उठता है।”
ग्राम पंचायत के प्रधान अनिल कुमार गुप्ता ने सभी विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा ग्राम की परंपरा के अनुसार सभी को देसी गुड़ भेंट किया।
उन्होंने कहा कि गांव का विकास पंचायत व समुदाय के सहयोग से ही संभव है।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे—
ग्राम विकास अधिकारी राकेश कुमार,
अजय पाल वर्मा,
रामदेव, महेंद्र दुबे,
विकास सक्सेना, सुमन गुप्ता,
शिवम वर्मा, सरदार अमरदीप सिंह खालसा,
यशपाल सिंह, लड्डन अली,
अनुज मिश्रा, श्रीकांत दीक्षित,
सतीश, नसीरुद्दीन, सूरज गुप्ता,
मनीष गुप्ता, मुनींद्र सिंह, सुधीर,
सबाब, वेदपाल आदि ग्रामीणजन।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments