स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
खबर:
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज किसानों के हितों को समर्पित पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘किसान सम्मान दिवस’ कार्यक्रम में सहभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना’ के अंतर्गत अन्नदाता किसानों को ट्रैक्टरों की चाबियां सौंपकर उन्हें हरी झंडी दिखाई। साथ ही, कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रगतिशील महिला कृषकों और अन्य प्रतिभागियों को औद्यानिक फसलों व संरक्षित खेती के लिए प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त पराली प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कृषि अवसंरचना निधि के लाभार्थियों तथा कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों को भी सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार की प्राथमिकता है कि अन्नदाता किसान आर्थिक रूप से सशक्त हों और प्रदेश की कृषि व्यवस्था आधुनिक, टिकाऊ और लाभकारी बने। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसानों की समृद्धि के लिए सरकार हर आवश्यक कदम उठाती रहेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments