Breaking News

गोरखनाथ मंदिर में जनता-दर्शन: मुख्यमंत्री योगी बोले—हर जनसमस्या का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करें

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर स्थित श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता-दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने सभी फरियादियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी ने स्पष्ट कहा कि हर जनसमस्या का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और सभी मामलों को संवेदनशीलता से निपटाया जाए।

जनता-दर्शन के दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजन की समस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर दर्ज किया गया। कई मामलों में मुख्यमंत्री ने तत्काल राहत और आवश्यक कार्रवाई के आदेश मौके पर ही जारी किए।

Post a Comment

0 Comments