स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की विचारधारा को स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल जी का कथन — “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा” — केवल एक पंक्ति नहीं, बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य को लेकर उनका अडिग विश्वास, दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी का यह विचार आज ‘विकसित भारत’ के संकल्प के रूप में साकार होता दिखाई दे रहा है। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति पूर्णतः समर्पित रहा। अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने नेतृत्व में भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई और विकास की मजबूत नींव रखी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज देश जिस आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, उसमें अटल जी के विचारों और नीतियों की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। उनकी प्रेरणा आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनी रहेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments