शाहजहाँपुर, 19 दिसम्बर।
जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त की गई। यह गश्त पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में नगर व सदर सर्किल के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों, थाना सदर बाजार एवं महिला थाना पुलिस बल के साथ की गई।
पैदल गश्त के दौरान नगर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों, मुख्य चौराहों एवं यातायात व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को नियमित पैदल गश्त एवं रात्रिकालीन पेट्रोलिंग बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने तथा बाजार क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।
गश्त के दौरान पुलिस ने आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल 112 पर सूचना देने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया गया।
इस पैदल गश्त से नगर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता स्पष्ट दिखाई दी, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना और पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments