जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) से संबंधित बैठक बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सभी ईआरओ, एईआरओ एवं सुपरवाइजरों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के SIR के तहत बूथवार फार्म प्राप्ति, डिजिटाइजेशन, मैपिंग एवं ASD कार्य की विस्तृत प्रगति की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि—
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पुनरीक्षण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में प्राथमिकता के आधार पर संपन्न किया जाए।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन और मैपिंग कार्य तत्काल पूर्ण किया जाए ताकि निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण सुचारू व समयबद्ध रूप से संपन्न हो सके।
बैठक में नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments