स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में जारी मुमुक्षु क्रिकेट लीग का तेरहवां मुकाबला आज बेहद रोमांचक रहा। यह मैच स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज की टीम आर्ट-11 और स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज की टीम एसडीएस-11 के बीच खेला गया। मैदान पर दर्शकों की भारी भीड़ और उत्साह ने मैच को विशेष बना दिया।
टॉस जीतकर आर्ट-11 ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 16 ओवरों में 4 विकेट खोकर 208 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में एसडीएस-11 ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया, किंतु निर्धारित 16 ओवरों में 5 विकेट पर 140 रन ही बना सके। इस प्रकार मुकाबला आर्ट-11 की शानदार जीत के साथ समाप्त हुआ।
आर्ट-11 के खिलाड़ी डॉ. प्रमोद यादव ने मात्र 29 गेंदों पर 5 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 73 रन की धुआंधार पारी खेली। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने हेतु कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश मिश्र, प्राचार्य प्रो. आर.के. आज़ाद, डॉ. जयशंकर ओझा, डॉ. अमीर सिंह यादव, प्रो. प्रभात शुक्ला, प्रो. आदित्य कुमार सिंह, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. रमेश चंद्रा सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
0 Comments