शाहजहाँपुर, 20 दिसम्बर 2025।
आज दिनाँक 20.12.2025 को जिलाधिकारी , जनपद शाहजहाँपुर, पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर तथा मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा थाना मिर्जापुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जरियनपुर का संयुक्त रूप से आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं, मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, वार्डों की स्थिति, आपातकालीन सेवाओं तथा आवश्यक चिकित्सीय उपकरणों की स्थिति का विस्तारपूर्वक अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल परिसर की स्वच्छता, मरीजों की सुविधा, समयबद्ध उपचार एवं शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि दूरदराज से आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा उन्हें निर्धारित समय के भीतर समुचित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments