शाहजहाँपुर।
जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जनपद के सोशल सेक्टर एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आमजन को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त विकास खण्डों में दिनांक 07 जनवरी 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक कैम्प/चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।
इन कैम्पों/चौपालों के माध्यम से समाज कल्याण, जिला प्रोबेशन कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी एवं पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही आवश्यक परामर्श व सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिला प्रशासन द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले कैम्प/चौपाल में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
विकास खण्डवार कैम्प/चौपाल का कार्यक्रम इस प्रकार है—
उक्त कार्यक्रमों में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा मौके पर ही समस्याओं का समाधान एवं योजनाओं से लाभान्वित करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments