शाहजहांपुर, दिसम्बर 2025।
जनपद में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर “नो हेलमेट, नो फ्यूल” विशेष अभियान 19 दिसम्बर 2025 से 17 जनवरी 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी पेट्रोल/डीजल पम्प स्वामियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालक एवं सहयात्री को किसी भी दशा में पेट्रोल का विक्रय न किया जाए।
जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि किसी पेट्रोल पम्प द्वारा नियमों का उल्लंघन कर बिना हेलमेट पेट्रोल बेचा जाता है, तो संबंधित पम्प स्वामी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सभी पेट्रोल पम्पों पर सीसीटीवी कैमरों का सुचारू संचालन अनिवार्य किया गया है। प्रशासन द्वारा समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी फुटेज की एक सप्ताह की रिकॉर्डिंग की जांच की जाएगी। इसके लिए पम्प स्वामियों को एक सप्ताह का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त पेट्रोल/डीजल पम्पों पर आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए—
जिला पूर्ति अधिकारी, शाहजहांपुर ने बताया कि यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा हेलमेट के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। आमजन से भी अपील की गई है कि वे स्वयं की सुरक्षा के लिए अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments