शाहजहांपुर। शीत ऋतु के मद्देनज़र गरीब एवं असहाय जरूरतमंदों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से फास्ट रिलीफ चैरिटेबल ट्रस्ट, शाहजहांपुर द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम गुरुवार, 25 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे, टाउन हॉल, नगर निगम शाहजहांपुर में संपन्न होगा। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए जाएंगे, जिससे ठंड से बचाव में उन्हें सहायता मिल सके।
ट्रस्ट के जिला महामंत्री प्रदीप सिंह कुशवाहा ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर सामाजिक एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने आम नागरिकों एवं समाजसेवियों से इस पुनीत कार्य में सहयोग करने की अपील की है।
कंबल वितरण कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments