शाहजहाँपुर, 02 जनवरी।
कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, शाहजहाँपुर द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए जनपद में आपूर्तित निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों एवं कार्यपुस्तिकाओं की ढुलाई तथा लोडिंग–अनलोडिंग कार्य हेतु जेम (GeM) पोर्टल पर ऑनलाइन निविदा आमंत्रित की गई है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने बताया कि यह निविदा जनपद स्तर से विकास खण्ड स्तर तथा विकास खण्ड स्तर से विद्यालय स्तर तक पुस्तकों की ढुलाई के लिए जारी की गई है। संबंधित कार्य के लिए जेम पोर्टल पर निविदा संख्या GEM/2026/B/7060506 दिनांक 01.01.2026 को अपलोड की गई है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक फर्में जेम पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रतिभाग कर सकती हैं। बिड में भाग लेने की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026, समय सायं 18:30 बजे निर्धारित की गई है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी पात्र एवं इच्छुक निविदादाताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर जेम पोर्टल पर बिड में प्रतिभाग करने की अपील की है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments