शाहजहाँपुर।
जनपद शाहजहाँपुर में परिवार नियोजन योजना के अंतर्गत जन्म दर में कमी लाने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण के साथ-साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना है।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2017 से मार्च 2022 की अवधि में जनपद में कुल 3,53,976 महिला एवं पुरुषों को नसबंदी, कॉपर-टी, ओरल पिल्स, छाया, ई-पिल्स तथा अंतरा जैसी परिवार नियोजन सेवाओं से आच्छादित किया गया।
इसी क्रम में अप्रैल 2022 से मार्च 2025 तक यह संख्या बढ़कर 4,65,784 तक पहुँच गई, जो योजना के प्रति लोगों की बढ़ती जागरूकता को दर्शाती है।
वर्तमान वित्तीय वर्ष में अप्रैल 2025 से दिसम्बर 2025 तक कुल 1,50,420 महिला एवं पुरुषों को विभिन्न परिवार नियोजन साधनों के माध्यम से लाभान्वित किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, परिवार नियोजन कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन से न केवल जनसंख्या नियंत्रण में सहायता मिल रही है, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार, सुरक्षित मातृत्व और परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में भी महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है। विभाग द्वारा आगे भी जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को इस योजना से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments