शाहजहांपुर।
स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में नई शिक्षा नीति–2020 के अंतर्गत लागू नवीन पाठ्यक्रम पर आधारित बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर की पाठ्यपुस्तक ‘इंग्लिश पोएट्री’ का विधिवत विमोचन किया गया। पुस्तक का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार आज़ाद द्वारा किया गया।
यह पुस्तक डॉ. अरुण कुमार यादव एवं डॉ. बीना यादव द्वारा संयुक्त रूप से लिखी गई है। पुस्तक में नवीन पाठ्यक्रम के अनुरूप अंग्रेज़ी काव्य की प्रमुख विधाओं, छंदों, काव्य-तत्त्वों तथा चयनित कविताओं का सरल, सुगम एवं सारगर्भित विवेचन प्रस्तुत किया गया है। इसे विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं एवं परीक्षा-उपयोगिता को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
विमोचन अवसर पर प्रो. जयशंकर ओझा, प्रो. आलोक कुमार मिश्रा, प्रो. प्रभात शुक्ला, प्रो. पूनम, प्रो. शालीन कुमार सिंह, डॉ. आलोक कुमार सिंह, डॉ. शिशिर शुक्ला एवं नीलू कुमार सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षाविदों ने पुस्तक की विषयवस्तु, संरचना एवं प्रस्तुति की सराहना करते हुए इसे बी.ए. स्तर के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम के अंत में लेखकों को इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक योगदान के लिए बधाई दी गई तथा पुस्तक की सफलता की शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।
0 Comments