लखनऊ | 24 जनवरी 2026
‘उत्तर प्रदेश दिवस–2026’ के अवसर पर लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा ‘श्रीराम जन्मभूमि मंदिर’ का स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने प्रदेश के आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास को गति देने वाली ‘एक जनपद–एक व्यंजन (ODOC)’ योजना तथा ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ योजना का शुभारंभ किया। इन योजनाओं का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना, रोजगार सृजन करना तथा औद्योगिक विकास को नई दिशा देना है।
कार्यक्रम के दौरान श्री अमित शाह जी ने आयोजन स्थल पर लगी उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और प्रदेश की कला, संस्कृति एवं परंपराओं की सराहना की।
समारोह में प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा, सांस्कृतिक गौरव और आत्मनिर्भर प्रदेश के संकल्प का प्रतीक रहा।
0 Comments