रिज़र्व पुलिस लाइन में नवीन बहुउद्देशीय सभागार का शुभारम्भ पुलिस प्रशिक्षण व प्रशासनिक दक्षता को मिलेगी नई मजबूती


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर | 24 जनवरी 2026

श्रीमान पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर महोदय द्वारा आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को रिज़र्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर परिसर में निर्मित नवीन बहुउद्देशीय परियोजना सभागार का विधिवत शुभारम्भ किया गया। यह सभागार आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जो भविष्य में विभागीय बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, अपराध नियंत्रण से संबंधित गोष्ठियों एवं विभिन्न पुलिसिंग गतिविधियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

शुभारम्भ कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा नवीन सभागार का निरीक्षण किया गया तथा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं एवं संसाधनों का अवलोकन किया गया।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  ने कहा कि नवीन बहुउद्देशीय सभागार से पुलिस बल की प्रशिक्षण क्षमता, आपसी समन्वय, त्वरित संचार व्यवस्था एवं प्रशासनिक कार्यकुशलता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। सभागार के माध्यम से विभागीय समीक्षा बैठकों, आवश्यक ब्रीफिंग, प्रशिक्षण मॉड्यूल तथा पुलिस कर्मियों के कौशल उन्नयन से जुड़ी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा।

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों द्वारा परिसर की समग्र व्यवस्थाओं का पुनः अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।



Previous Post Next Post