स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहाँपुर, 08 जनवरी।
माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की महत्वाकांक्षी आई.जी.आर.एस. जनसुनवाई–समाधान पोर्टल पर जनपद शाहजहाँपुर ने प्रदेश स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। दिसंबर 2025 की रैंकिंग में जनपद शाहजहाँपुर एवं जनपद के सभी 23 थानों ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, साथ ही जनपद को 135 में से पूर्ण 135 अंक प्रदान किए गए हैं।
आई.जी.आर.एस. पोर्टल के माध्यम से आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु राज्य सरकार द्वारा प्रभावी व्यवस्था विकसित की गई है। प्रत्येक माह स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा समीक्षा कर जिलावार रैंकिंग जारी की जाती है, जिससे जनसुनवाई प्रणाली को और अधिक उत्तरदायी बनाया जा सके।
जनपद शाहजहाँपुर में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (नोडल अधिकारी) श्रीमती भँवरे दीक्षा अरुण के कुशल निर्देशन में आई.जी.आर.एस. प्रणाली को अत्यंत सक्रिय और परिणामोन्मुख बनाया गया।
जनपद स्तर पर आई.जी.आर.एस. प्रभारी श्री प्रभाषचन्द तथा का० उमंग कुमार के नेतृत्व में पूरी टीम द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग व प्रभावी कार्यवाही की गई, जिससे शिकायतों के निस्तारण में उल्लेखनीय सुधार हुआ।
माह दिसंबर 2025 में आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर कुल 2912 शिकायतें प्राप्त हुईं। टीम द्वारा 24×7 कार्य करते हुए सभी शिकायतों का संबंधित थानों के माध्यम से समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया गया। प्रत्येक आख्या का गहन परीक्षण कर निर्धारित समयसीमा में पोर्टल पर अपलोड किया गया।
आई.जी.आर.एस. प्रणाली में—
यह उपलब्धि पुलिस विभाग की टीमवर्क, जवाबदेही और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
आई.जी.आर.एस. प्रणाली के अंतर्गत—
को सुनिश्चित किया गया, जिससे आमजन को त्वरित न्याय एवं राहत प्राप्त हुई।
पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी ने इस उपलब्धि पर समस्त आई.जी.आर.एस. टीम एवं जनपद के सभी थानों को बधाई देते हुए कहा कि
“जनसुनवाई व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिकायतकर्ता की समस्या का समय पर और गुणवत्तापूर्ण समाधान ही हमारी वास्तविक सफलता है। भविष्य में भी जन-केंद्रित, पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।”
0 Comments