गोरखपुर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गोरखपुर में लगभग ₹250 करोड़ की लागत से निर्मित महत्वपूर्ण यातायात परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें बरगदवा चौराहे से जेल रोड पर नकहा जंगल–मानीराम रेलवे स्टेशनों के मध्य स्थित 4-लेन रेल उपरिगामी सेतु तथा बरगदवा–कौवाबाग जेल बाईपास के 4-लेन मार्ग पर खजांची चौराहे का फ्लाईओवर शामिल है।
लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार में विकास किसी एक जनपद या परिवार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रदेश के हर कोने तक विकास की रफ्तार पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य समग्र और संतुलित विकास है, जिससे हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
इन आधुनिक फ्लाईओवर एवं रेल उपरिगामी सेतुओं के निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू होने के साथ-साथ औद्योगिक, शैक्षिक एवं स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments