शाहजहांपुर, 27 जनवरी।
शासन के निर्देशानुसार दिनांक 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक जनपद में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 27 जनवरी 2026 को जनपद शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन ग्राम दहेलिया, मलेवा, सिहुड़ी, कलान कस्बा तथा थाना परौर क्षेत्र के ग्राम जरौली में युवक मंगल दल से जुड़े युवाओं के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
अधिकारियों द्वारा युवाओं को बताया गया कि
कार्यक्रम में यात्री/माल कर अधिकारी श्री आर.पी. गौतम, यातायात उप निरीक्षक श्री विनय कुमार पाण्डेय सहित विभागीय अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और समाज में भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाएं।
इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सुरक्षित यातायात संस्कृति विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments