संवाददाता: रिजवान अली | लखनऊ
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के जोन-पूर्वी अंतर्गत थाना विकासनगर पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 2.900 किलोग्राम अवैध गांजा, 85 पुड़िया तथा 2040 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 23 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना एवं जमीनी व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर थाना विकासनगर क्षेत्र स्थित साईं पार्क, सबौली के पास से अभियुक्त दीपू मौर्या उर्फ डाला (उम्र 24 वर्ष) एवं विकास रावत उर्फ धोनी (उम्र 21 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। दीपू मौर्या के कब्जे से 1.5 किलोग्राम अवैध गांजा एवं 1180 रुपये नकद, जबकि विकास रावत के कब्जे से 1.4 किलोग्राम अवैध गांजा एवं 860 रुपये नकद बरामद हुआ।
फर्द गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना विकासनगर में अपराध संख्या 17/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार लखनऊ भेज दिया गया।
पुलिस जांच में अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
अभियुक्त दीपू मौर्या उर्फ डाला के विरुद्ध पूर्व में थाना विकासनगर में अपराध संख्या 355/2017 धारा 379 भादवि, अपराध संख्या 109/2019 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट तथा थाना गुडम्बा में अपराध संख्या 359/2019 धारा 279/338 भादवि दर्ज है। इसके अतिरिक्त वर्तमान मुकदमा अपराध संख्या 17/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट भी इसी श्रृंखला में दर्ज किया गया है।
वहीं अभियुक्त विकास रावत उर्फ धोनी के विरुद्ध वर्तमान मुकदमा अपराध संख्या 17/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट दर्ज पाया गया है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह (चौकी प्रभारी सब्जी मंडी), उपनिरीक्षक शिव सिंह यादव (चौकी प्रभारी मामा लाइन चौराहा), उपनिरीक्षक मुहम्मद यासीन (चौकी प्रभारी पावर हाउस), उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह (चौकी प्रभारी लेखराज पन्ना), उपनिरीक्षक अतुल कुमार (चौकी प्रभारी मिनी स्टेडियम), मुख्य आरक्षी अनुज कुमार एवं आरक्षी राघवेन्द्र यादव शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि अभियुक्तगण लंबे समय से क्षेत्र में अवैध गांजा बिक्री में संलिप्त थे। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments