Breaking News

31 जनवरी को मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 29 जनवरी।

विधानसभा मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, संशोधन कराने अथवा नाम कटवाने के लिए दिनांक 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को जनपद भर में विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी / अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र ने दी।

उन्होंने बताया कि विशेष अभियान दिवस के अवसर पर सभी मतदेय स्थलों पर प्रातः 10:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक बीएलओ उपस्थित रहेंगे। बीएलओ के पास आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची के साथ-साथ आवश्यक आवेदन प्रपत्र भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगे।

इस विशेष अभियान के अंतर्गत नागरिक निम्नलिखित कार्यों हेतु अपने-अपने मतदेय स्थलों पर आवेदन कर सकते हैं—

  • नया नाम जोड़ने हेतु : फार्म-6
  • नाम कटवाने हेतु : फार्म-7
  • नाम, पता अथवा अन्य विवरण में संशोधन एवं स्थानांतरण हेतु : फार्म-8

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनसामान्य से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर आवेदन कर मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं



Post a Comment

0 Comments