जनपद शाहजहाँपुर में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना सदर बाजार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चोरी के एक मामले में वांछित 01 अभियुक्त को 03 चोरी के लैपटॉप सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को वादी की तहरीर पर थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 640/2025 धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आरोप था कि अभियुक्तों द्वारा वादी के कार्यालय से 03 लैपटॉप चोरी किए गए थे।
दिनांक 25 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस ने भावलखेड़ा के पास से अभियुक्त प्रदीप शुक्ला (उम्र लगभग 46 वर्ष) को समय करीब 15:48 बजे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त की कार से एक बैग में रखे 03 चोरी के लैपटॉप बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
थाना सदर बाजार पुलिस की इस कार्रवाई को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहनीय बताया गया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments